jhankar
ब्रेकिंग
खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 8 अक्टूबर को लगेगा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती 2026 अंतर्गत द्वितीय चरण की परीक्षा 7 से 18 अक्टूबर तक भोपाल ... 6 अक्टूबर को 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जायेगी कृमिनाशक एल्बेण्डाजॉल गोली राशन पाने वालों की सूची से अपात्रों के नाम सख्ती से हटाएं - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन सरकारी योजना से बदली तस्वीर: सरफराज ने शुरू की फिंगर निर्माण इकाई, 4 लोगों को मिला रोजगार

आधी रात की दबिश के बाद पुलिस का खुलासा, मुनव्वर राणा के बेटे खुद चलवाई थी अपने ऊपर गोली

Lucknow : मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे पर बीती 28 जून को रायबरेली में हुई फायरिंग में नया मोड़ आया है। रायबरेली पुलिस ने खुलासा किया है कि मुनव्वर राना के बेटे तबरेज ने प्रॉपर्टी विवाद में अपने ही चाचा को फंसाने के लिए खुद पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने तबरेज पर गोली चलाने वालों को गिरफ्तार करने के बाद यह खुलासा किया है। इससे पहले मुनव्वर राना के लखनऊ स्थित निवास पर बीती रात यूपी पुलिस ने दबिश दी। मुनव्वर राना के परिवार का आरोप है कि रात करीब 1 बजे अचानक 100 से अधिक पुलिसकर्मी घर में जबनर आ गए और बदसलूकी की। मुनव्वर राना का कहना है कि पुलिस को उनसे बात करना चाहिए थी। इसके बजाए बच्चों और महिलाओं के फोन छीन लिए गए। मुनव्वर राना की बेटी फौजिया की इस दौरान एक वीडियो बनाया और यूपी पुलिस का आरोप लगाया। फौजिया ने यह वीडियो ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में वे कह रही हैं, ‘आप ऐसे अंदर कैसे चले आए? अंदर महिलाएं हो सकती हैं। यूपी पुलिस का आतंक हमारे घर पर।’

अब मुनव्वर राना का कहना है कि वे इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखेंगे। बकौल मुनव्वर राना, क्या मैं कोई अपराधी हूं या मेरे परिवार के किसी शख्स ने अपराध किया है? पुलिस को आना भी था तो सभ्यता से आना था। पुलिस यदि मेरे बेटे के बारे में कुछ जानना चाहती है तो मुझसे कहे।

- Install Android App -

जानिए क्या है Munawwar Rana के बेटे से जुड़ा विवाद

बता दें, पिछले दिनों मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना की गाड़ी पर कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी थी। बदमाश तो पकड़ में नहीं आए, लेकिन माना जा रहा है यह पूरा मामला परिवार में प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद का है।अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त उर्दू शायर मुनव्वर राना रायबरेली के रहने वाले हैं, हालांकि वह पिछले कई सालों से बेटे तबरेज के साथ लखनऊ में रह रहे हैं। कहा जा रहा है कि मुनव्वर राना रायबरेली की अपनी पुश्तैनी जमीन बेचना चाहते हैं, लेकिन उनके अन्य रिश्तेदारों को आपत्ति है।