jhankar
ब्रेकिंग
आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क... खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च... आज का राशिफल — 11 सितंबर 2026 🌟 जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहते है आज आपके भ... हंडिया से 60 वर्षीय संतोष तिवारी लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला पदभार संभालने के एक घंटे बाद ही प्राचार्य पर डंडे से हमला, प्रशिक्षण अधिकारी पर FIR  हरदा वृत्त में सघन विद्युत चेकिंग अभियान, 186 प्रकरण दर्ज जिला कलेक्टर, हरदा द्वारा गठित नैदानिक दल ने ग्रामों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित गणेशोत्सव में झांकी-पंडाल की बिजली साज-सज्जा के लिए अस्थाई कनेक्शन जरूरी हंडिया : त्योहारों से पहले हंडिया में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति ने तय किए कई अहम मुद्दे,,,,

इलाके में इंटरनेट सेवा बंद

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़…सोपोर एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर…

जम्मू-कश्मीर।  सोपोर में जारी एनकाउंटर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।यहां दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर है। सोपोर पुलिस, 22 आरआर और सीआरपीएफ की ज्वॉइंट टीम मौके पर मौजूद है,और आतंकियों से मुठभेड़ को अंजाम दे रही है। इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है।

- Install Android App -

इससे पहले 23 जून को पुलवामा के बांदजू इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था।हालांकि, सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया।कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने कहा था कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं।पुलिस,सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने बांदजू में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
वहीं, 21 जून को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और श्रीनगर में अलग-अलग मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत 4 आतंकियों को मार गिराया था।श्रीनगर के जादिबल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सरेंडर करने को कहा।

आतंकियों को उनके परिजनों और समुदाय के लोगों के जरिए भी सरेंडर कराने की कोशिश की गई, लेकिन आतंकियों ने सरेंडर करने की बजाय सुरक्षाबलों पर ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और आतंकियों को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए, जिनके शवों को बरामद कर लिया गया है।

इसके अलावा शनिवार शाम कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए इस आतंकी की पहचान तैयब वहीद उर्फ इमरान भाई के रूप में हुई है।उसको गाजी बाबा के नाम से भी पुकारा जाता था। वह एक पाकिस्तानी आतंकी था और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था।