jhankar

काले जादू टोने के शक में बुजुर्ग को सड़क पर घसीटा, जमकर की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

डैनी उतपुरे मकड़ाई समाचार ब्यूरो बैतूल। आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम दाबका में जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की जान ले ली। घर में एक बच्ची की मौत के बाद गांव के ही बुजुर्ग पर काले जादू का शक जताकर जमकर पीटा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। आरोपी को बुधवार को हिरासत में ले लिया है। घटना आठनेर थाना क्षेत्र दाबका की है। आठनेर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि वारदात मंगलवार रात करीब 11:00 बजे की है। मृतक श्यामलाल (70) के पुत्र देवमन की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच में लिया है। श्यामलाल के बेटे ने पुलिस को बताया कि वे रात को खाना खाकर सोए थे, तभी गांव के ही सुखदेव ने आकर बताया कि उसके पिता श्यामलाल को गांव का ही झीटू लाठियों से पीट रहा है। उन्हें घर से निकालकर सड़क पर घसीटा भी जा रहा है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसका पिता खून से लथपथ पड़ा था। उसने पड़ोसियों की मदद से आठनेर लाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

- Install Android App -

भांजी की मौत की वजह बनी हत्या का कारण श्यामराव गांव में झांड-फूंक का काम करते थे। झीटू की भांजी की दो दिन पहले अचानक मौत हो गई थी। जिस पर उसे शक था कि यह श्यामराव के जादू करने की वजह से हुई है। इसी शक के चलते उसने वृद्ध श्यामराव को न केवल लाठियों से पीटा, बल्कि उसे उसके घर से निकाल कर सड़क पर घसीटा भी। इससे वृद्ध के सिर, दोनों हाथ, बाएं पैर, कंधे, पीठ पर कई चोटों के निशान बन गए थे। आठनेर अस्पताल में मौत हो गई।