jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

किसान जैविक खेती की ओर आगे बढ़े– कृषि मंत्री कमल पटेल।

मकड़ाई समाचार भोपाल । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने छतरपुर जिले की हरपालपुर मंडी में एक किसान सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल वर्चुअली सम्मिलित हुए और अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश मे किसानों को जैविक खेती में आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि कोरोना काल मे लोगो की जैविक उत्पादों में रुचि बढ़ी है और इन उत्पादों की अच्छी कीमत लोग देने को तैयार भी है।

अपने उदबोधन में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कस्टम हायरिंग प्रोसेस की तर्ज पर जिसमे कृषि उपकरणों को 25 लाख तक के ट्रेक्टर, हारबेस्टर और अन्य उपकरणों पर 40 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलती थी उसी प्रकार अब देश मे पहली बार कस्टम प्रोसेसिंग यूनिट योजना में किसान स्वयं की प्रोसेसिंग यूनिट लगा सकेगा जिसमे टमाटर से लेकर दलहन, तिलहन को प्रोसेस कर अपनी फसल को एमआरपी पर बेच सकेगा और खेती को लाभ के धंधे में बदल सकेगा
किसान के बच्चे अब पढ़ लिख गए है जिन्हें बेरोजगारी नही बल्कि रोजगार देने वाला बनाया जाएगा क्योंकि किसान आत्म निर्भर बनेगा तो देश आत्म निर्भर बनेगा।

इस बार हमने मुख्यमंन्त्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में चना ,मसूर और सरसों के साथ मूंग पर समर्थन मूल्य दिलाया जिसके कारण 10 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में गए ।

- Install Android App -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है किसानों की आय दोगुना करेंगे , मध्यप्रदेश ने 2021 में ही इस ओर कदम बढ़ा लिया है।

मैं किसानों के चरणों मे प्रणाम करता हूँ जिन्होंने कोरोना काल मे जहां उद्योग धंधे बन्द थे किसानों ने अपनी मेहनत से देश के लिए अनाज, दूध, सब्जी पैदा की और देश की अर्थव्यवस्था को संबल दिया।

मैं भाई दर्शन सिंह चौधरी प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ,नवनियुक्त उपाध्यक्ष अवनेंद्र पटेरिया जी, पुरुषोत्तम जी शर्मा का आभारी हूँ जिनके कारण मैं इस किसान सम्मेलन में किसान भाइयों से जुड़ सका ।