jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

केरल में बारिश और भूस्खलन में 21 लोगों की मौत, अगले 24 घंटे में और बारिश होने की चेतावनी

Kerala Weather Update : केरल में भारी बारिश और उसके बाद हुए भूस्खलन की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन की वजह राज्य के कोट्टायम में 13 और इडुक्की जिले में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पांच बच्चों समेत कुल 13 लोगों के लापता होने की भी खबर है। वहीं, परेशानी की बात ये है कि मौसम विभाग ने रविवार को भी भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। IMD ने पठानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं सात जिलों – तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इस बीच त्रावणकोर देवासम बोर्ड ने भगवान अयप्पा के भक्तों से अनुरोध किया कि वे 17 और 18 अक्टूबर को सबरीमाला मंदिर में जाने से परहेज करें, क्योंकि राज्य के पठानमथिट्टा जिले में भारी बारिश और पंबा नदी में जलस्तर के खतरनाक स्तर पर पहुंचने की वजह से लोगों की जान को खतरा हो सकता है। वहीं कई जिलों में आज भी बारिश और तेज हवा का असर देखा जा रहा है।

- Install Android App -

केरल के छह जिलों में जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर, दक्षिणी नौसेना कमान को राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय प्रशासन की सहायता के लिए बुलाया गया है। सेना, नौसेना और वायु सेना ने नागरिक प्रशासन को स्थिति से निपटने में मदद करने का भरोसा दिलाया है। एमआई-17 और सारंग हेलीकॉप्टर स्टैंडबाय पर हैं और दक्षिणी वायु कमान के तहत सभी बेस हाई अलर्ट पर रखे गए हैं।

उधर केरल में बारिश से बिगड़ते हालात के मद्देनजर पीएम मोदी ने भी केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से फोन पर बात की और सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया।