jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

खंडवा : 16 वर्षीय किशोर ने मस्जिद के पास 7 साल के मासूम बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य

खंडवा : खंडवा जिले के एक गांव के एक किशोर ने 7 साल के मासूम बच्चे को बहला फुसलाकर उसके साथ कुकर्म किया। फिलहाल बालक ने परिजनों को अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। फिर परिजन थाना पहुंचे। पुलिस ने आरोपी किशोर के ऊपर केस दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

मामला पदम नगर पुलिस ने 7 वर्षीय बच्चे और परिजन की शिकायत पर 16 वर्षीय लड़के के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज करवाया है। आरोपी बालक कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहता है। वो सिंघाड़ तलाई क्षेत्र में आया था। इसके बाद उसने बच्चे को टारगेट किया और मस्जिद के पास उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।

पदम नगर पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह आरोपी लड़का नमाज पढ़ने के लिए सिंघाड तलाई इलाके में आया था। वहां वह बच्चे को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसका यौन शोषण किया और धमकाया कि किसी को बताएगा तो मार डालेगा। बच्चे ने घर आकर घटना बताई। उसके बाद परिजन ने फिर शिकायत की।