jhankar
ब्रेकिंग
गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश

खिरकिया में दिन दहाड़े किराना दुकान से चोरों ने उड़ाए 80 हजार रुपए

मकड़ाई समाचार खिरकिया। नगर में दिन दहाड़े दो चोर किराना दुकान के गल्ले से 80 हजार रुपए चुराकर ले गए। जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया के बाजू से संचालित किराना व्यवसायी गुड्डू अग्रवाल की दुकान से चोरो द्वारा गल्ले में रखे 80 हजार निकाल ले गए।दो युवक पल्सर गाडी से दुकान पर आए थे। जहां युवको द्वारा किराना सामान खरीदी में व्यवसायी व उनके भाई को उलझाया रखा। इसी दौरान मौका पाकर गल्ले में रखे पैसे निकालकर रख लिए। फोन पर मामाजी का एक्सीडेंट होने की बात कहकर सामान बाद में ले जाने की बात कहते हुए निकल गए। व्यवसायी को इसका आभास हुआ और गल्ले में देखा तो तब तक चोर भाग निकले। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले में टीआई ज्ञानू जायसवाल के निर्देष पर एएसआई एम एल ठाकरे सहित दल ने पहुंचकर मौका मुआयना किया एवं बैंक के सीसीटीवी कैमरे फुटेजदेखी। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। टीआई जानू जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है। मामले में अज्ञात चोरो के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया।