jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

Khilachipur News खिलचीपुर : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमत कथा,एक दिन पहले भव्य क़लश यात्रा निकली

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजगढ़। बागेश्वर धाम के महंत पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलचीपुर के जिस होटल में तीन रात ठहरेंगे उस होटल के चार कक्षों का नक्शा पूरी तरह से बदल दिया गया है। उनकी टीम के निर्देश पर होटल के चार कक्षों को दो कक्षों में तब्दील कर दिया। इतना ही नहीं दोनों कक्षों के पंखे, एसी, एलईडी, पलंग, पर्दे, बिस्तर, सिंक सहित हैंगर आदि सबकुछ बदल कर नए लगाए हैं। साथ ही उनके भोजन बनाने के लिए भी पूरी टीम उनकी ही रहेगी।महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की कथा के एक दिन पहले भव्य क़लश यात्रा निकाली गई।एक जैसी साड़ी पहनकर महिलाओं ने निकाली क़लश यात्रा, बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल है,

- Install Android App -

26 जून से बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खिलचीपुर के खेल मैदान में हनुमत कथा करेंगे। वह सोमवार सुबह 10 बजे खिलचीपुर पहुंचेंगे। यहां पर उनके ठहरने के लिए होटल उदय पैलेस में इंतजाम किए हैं। महंत के ठहरने के लिए होटल के चार कक्ष रिजर्व किए थे। इसके बाद उनकी टीम जब देखने यहां पहुंची थी तो होटल में अमूलचूल परिर्वतन किए गए हैं। चारों कक्षों को दो कक्षों में तब्दील कर दिया गया है। दोनों कक्षों में पलंग, गददे, सोफे, पर्दे, पंखे, एसी, टी-टेबल, किताबों की रैक, सिंक, हैंगर, अलमारी, बाथरूम के नल, लाइटें सहित हर सामग्री को बदला गया है। होटल में सामान बदलने से लेकर अभी तक पूरी तरह से सुरक्षा को चाक-चौबंद किया गया है। यहां के लिए अलग से हील प्रभारी तैनात है।