jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

शादी में फोटोेग्राफी करने गए दो युवको की सड़क दुर्घटना में मौत

मकड़़ाई एक्सप्रेस 24 नागौर। अजमेर बीकानेर हाईवे -89 पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे थाट फांटा के पास दो बाइक सवार युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। पादूकलां थाना पुलिस के अनुसार रियांबड़ी निवासी कैलाशचंद मेघवाल (27) व फिरोज मोहम्मद (25) बाइक पर मोरारा गांव जा रहे थे। बीच रास्ते में अज्ञात ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पादूकलां पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को एम्बुलेंस से चिकित्सालय लेकर पहुंचे।दोनों युवक फोटोग्राफी का काम करते थे। वे बाइक पर मोररा से बारात के साथ कोड गांव शादी में गए थे। वहां फोटो व वीडियोग्राफी करने के बाद वापस बारात के साथ मोररा में दूल्हा-दूल्हन को ग्रह प्रवेश की फोटोग्राफी करने जा रहे थे।फिरोज पिता का इकलौता पुत्र था। उसके एक सात साल की बेटी व चार साल का बेटा है। जबकि कैलाश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतकों के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए