jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

खेत में मिला महिला का शव, गर्दन पर रस्सी के निशान, भाई बोला पति ने मारा

मकड़ाई समाचार बुरहानपुर। गणपति थानाक्षेत्र के पांचपुल क्षेत्र स्थित खेत में शनिवार को एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। महिला की पहचान सोहंगु बाई के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति सिकदार के साथ सालदार के रूप में खेत में रह रही थी। पति के मुताबिक शुक्रवार शाम घटना के समय वह सब्जियां पहुंचाने बाजार गया था। लौटकर देखा तो सोहंगु का शव खेत की मेड़ पर पड़ा था। दूसरी ओर महिला के भाई नवल सिंह ने पति सिकदार द्वारा हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक मृत महिला के गले में रस्सी के निशान देखे गए हैं। साथ ही नाखून से नोचने के निशान भी थे। जिससे प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति ओर स्पष्ट हो जाएगी।

सिकदार की दूसरी पत्नी थी सोहंगु

- Install Android App -

महिला के भाई नवल सिंह ने बताया कि सोहंगु बाई सिकदार की दूसरी पत्नी थी। महिला के पति से दो बेटे हैं, जो अलग रहते हैं। मूल रूप से सिकदार भगवानपुरा का रहने वाला है। बीते कुछ साल से यहां रह रहा था। महिला के भाई और पुत्र ने सिकदार पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वह कभी किराना लाने, कभी शराब पीने तो कभी सब्जी पहुंचाने की बात कर रहा है। जिससे उसके बयान संदिग्ध लग रहे हैं। हत्या के बाद महिला का शव घसीट कर करीब 100 मीटर दूर फेंक दिया गया था। दूसरी ओर पति सिकदार का कहना है कि वह रात आठ बजे घर से निकला था और दस बजे घर लौटा। तलाश करने पर खेत में पत्नी का शव मिला। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। उसने पड़ोस में रहने वाले पवन नाम के युवक पर हत्या की आशंका जताई है। वह शुक्रवार रात से गांव में नजर नहीं आ रहा है।

पांच पुल क्षेत्र में एक महिला का शव पाया गया है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। पीएम रिपोर्ट से स्थिति और साफ होगी। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। – टीकमचंद शिंदे, थाना प्रभारी गणपति नाका।