पत्नी रात करीब 8:00 बजे घर बनाने के लिए रखे 1 लाख 50 हजार रुपये और कीमती जेवरात लेकर भाग गई
AJAB GAJAB NEWS : एक अजीबोगरीब प्यार की अद्भुत कहानी सामने आई है। चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और महिला को बरामद कर लिया। यह मामला बिहार के पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र का है।
घटना के संबंध में महिला के पति रंजीत कुमार महतो ने कोर्ट में दिए आवेदन में कहा, ‘मेरी शादी 2010 में पास के एक गांव में हुई थी, जिसके बाद हमारे चार बच्चे हुए, दो लड़के और दो लड़कियां हैं।
पति ने आवेदन में आगे लिखा है कि घर के सभी पुरुष सदस्य पंजाब में मजदूरी का काम करते हैं। इसी का नाजायज फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाले नीतीश कुमार महतो ने पत्नी को भाभी-भाभी कहकर प्रेमजाल में फंसा लिया।

