jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

गुजरात में भारी बारिश, मोरबी में दीवार गिरने से 3 की मौत, जानें कहां तक पहुंचा मानसून

Monsoon Update Heavy rain in Gujarat : गुजरात के मोरबी जिले में भारी बारिश के बाद एक घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार देर रात की है, जब मोरबी जिले के हलवाड़ तालुका के सुंदरीभवानी गांव में पीड़ित अपने घर में सो रहे थे। पीड़ितों में एक महिला, उसका पति और भाई है, जो घर की दीवार गिरने से गंभीर चोटें आईं और बाद में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हलवाड़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। अधिकारी ने कहा कि कुछ ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोरबी के एक अस्पताल में भेज दिया।

बिजली गिरने से महिला की मौत

- Install Android App -

इसके अलावा एक अन्य घटना में जिले के झिकियारी गांव में रविवार शाम बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (SEOC) के अनुसार गुजरात के महिसागर, जूनागढ़, अमरेली और दाहोद जैसे जिलों के भारी बारिश होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। SEOC के आंकड़ों के अनुसार मोरबी जिले में, हलवाड़, वंकानेर और टंकारा तहसीलों में ज्यादा बारिश हुई है।

पूर्वी मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में प्री मानसून गतिविधि शुरू

पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आज से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी है। इंदौर में शनिवार शाम को तेज बारिश हुई और रविवार को भी तापमान में काफी गिरावट रही। 15 जून तक उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। मध्यप्रदेश में अगले 7 दिन में मानूसन पहुंचने की संभावना है।