मकड़ाई समाचार हरदा।
गुर्जर युवाओं द्वारा गुर्जर छात्र वास खिरकिया मैं सामाजिक राजनीतिक आर्थिक विकास हो इस उद्देश्य से महाबैठक का आयोजन किया गया जिसमें हरदा जिले से एवं संपूर्ण भुआणा क्षेत्र के 75 ग्राम के युवा प्रतिनिधि उपस्थित हुए जिस में युवाओं के विकास शिक्षा व्यापार सामाजिक एकता पर खुले विचार युवाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए ग्राम स्तरीय युवा समितियों का आगामी समय में गठन किया जाएगा आगामी सामाजिक हितों हेतू कार्य योजना बनाई गई ।
कार्यक्रम में भगवान देवनारायण के जयकारों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई जिसमें संगठन की भूमिका पर विचार और सामाजिक नेतृत्व एवं ग्राम विकास समाज का सामाजिक परिवर्तन जैसे विषयों पर उन्मुखीकरण किया गया इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्य के सहायक प्राध्यापक नीरज गुर्जर द्वारा सामुदायिक नेतृत्व एवं विकासात्मक युवा कैसा हो इस विषय पर प्रकाश डाला गया साथ ही युवाओं द्वारा अलग-अलग विषयों पर अपने विचार दिए गए अनेक ग्राम से आए युवाओं द्वारा विचार व्यक्त किए गए गुर्जर युवा जिला हरदा ने आगामी कार्य योजना बनाकर पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता अभियान सामाजिक जागरुकता एवं जल संरक्षण जैसे अनेक नवाचार विषयों पर कार्य करने हेतु कार्य योजना बनाई गई।
बैठक में लोकेन्द्र गुर्जर, यश गुर्जर , रोहन गुर्जर, सौरभ गुर्जर, समर्थ गुर्जर, अक्षय गुर्जर ,मयूर गुर्जर, सुमित गुर्जर , कुलदीप गुर्जर, यशवंत गुर्जर , मोहित गुर्जर,प्रियंक गुर्जर,राजकुमार गुर्जर, रजनीश गुर्जर, जयदीप, प्रियांश, हितेश गुर्जर, ऋषभ गुर्जर, नमन गुर्जर, हिमांशु गुर्जर, मधु गुर्जर, विपुल गुर्जर , नीरज गुर्जर, एवं समस्त गुर्जर युवा एकत्रित हुए

