jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

ग्राम पंचायत हंडिया के वैक्सीनेशन सेंटर पर उड़ रही सोशल डिस्टेंस की धज्जियां, स्थानीय प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

मकड़ाई समाचार हंडिया। ग्राम पंचायत हंडिया में बनाये गए टीकाकरण केंद्र पर प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद सोमवार को नियम-कानून की धज्जियां उड़ती देखी गयी। वैक्सीन लेने आये युवाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। पहले तो टीका लगवाने की होड़ मची रही।फिर गेट के बाहर और अंदर एक साथ सभी लोग प्रवेश कर गए,इन सब नजारों को देखकर ये कहना ग़लत नहीं होगा कि कोरोना संक्रमण को लेकर लोग बेपरवाह नजर आ रहे हैं। केंद्र पर लाइनों में खड़े लोग कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण और तेजी से फैल सकता है। लाइनों में खड़े ये लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। यहाँ ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और ना ही लोग मास्क लगाते दिख रहे हैं। हर जगह नियमों की अनदेखी साफ साफ देखी जा सकती है।

- Install Android App -

हांलाकि कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से टला नही है। बावजूद इसके लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करने में पूरी तरह लापरवाही बरत रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भी टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क पहनने की अनिवार्यता का पालन कराने में पूरी तरह से उदासीन नजर आ रहा है।