jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

ग्राम रानीपुर में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी , धारधार हथियार से हत्या आशंका

के के यदुवंशी
मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। शिवपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम रानीपुर गांव में मंगलवार दोपहर को शिवपुर थाना प्रभारी संजीव सिंह पवार को लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पंहुचकर शव की शिनाख्ती करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला मंगलवार को दोपहर 11:00 बजे खेत में जाने का कहकर गई थी दोपहर को वापस नहीं लौटी तो परिजन खेत में देखने पहुंचे जहां उन्होंने खेत में बनी टपरिया में महिला की लाश पड़ी देख कर घबरा गए और शिवपुर थाना प्रभारी संजीव पंवार को सूचना दी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की हत्या धार धार हथियार से की गई । पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच में ले लिया । शहर के नागरिकों की माने तो क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है जितनी भी हत्या हुई है। पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है जिससे क्षेत्र में हंडकंप मच गया परिजन लाश को देखने के बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को लाश मिलने की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पंहुच गई और मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी थाना प्रभारी ने बताया कि प्रीति (22) पति अंकित  महिला खेत जाने का कहकर निकली थी। दोपहर डेढ़ बजे तक वापस नहीं लौटी तो परिजन खेत पहुंचे जहां महिला की आंखें बाहर, जीभ दबी हुई थी गले में निशान हैं। सिर पर किसी हथियार से हमले के निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला को हथियार से हमला हुआ होगा
घटनास्थल पर पुलिस ने सबसे पहले शव की शिनाख्ती करवाई। पुलिस के द्वारा शिनाख्ती कराए जाने पर शव की पहचान के बाद पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की लाश मिलने से ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।