jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

छतरपुर जिले में कार सवार दो युवकों से कट्टा अड़ाकर 20 लाख रुपए लूटे

छतरपुर। जिला मुख्यालय से कबाड़ के व्यापार का भुगतान करने सतना की ओर जा रहे दो कार सवार युवकों से कट्टे की अड़ाकर 20 लाख रुपए लूट लिए गए। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर शहर के मोहम्मद तारिक कबाड़ का कारोबार करते हैं। उन्हें अपने व्यापार का भुगतान सतना में किसी व्यापारी को करना था लिहाजा उन्होंने स्विफ्ट डिजायर कार से बुधवार की शाम अपने 2 कर्मचारियों फहीम और सादिक को 20 लाख रुपए लेकर सतना की ओर रवाना किया। दोनों कर्मचारी जब कार से लगभग 12 किलोमीटर दूर पहुंचे थे तभी रास्ते में एक युवक खड़ा मिला।

- Install Android App -

अज्ञात बदमाश ने दोनों युवकों से उसकी बाइक खराब हो जाने पर मदद मांगी तो दोनों युवक कार से उतरने लगे तभी अज्ञात बदमाश ने कट्टा निकाल लिया और खुद कार में सवार होकर दोनों युवकों को एक लिंक रोड की ओर चलने के लिए कहा। कार सवार दोनों युवक उसके इशारे पर चलने लगे और जब नेशनल हाइवे से लगभग आधा किलोमीटर दूर अतनिया रोड पर पहुंचे तो रुपयों से भरा बैग कार से बाहर फेंकने के लिए कहा गया। युवकों ने रुपयों से भरा बैग जब कार से बाहर फेंक दिया तो बदमाश युवक कार से उतरा और दोनों युवकों को धमकाने लगा।

कार सवार जब नेशनल हाईवे की ओर निकल गए तो अज्ञात बदमाश युवक ने रुपयों से भरा बैग लिया और फरार हो गया। लूट के शिकार युवकों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और बाद में अज्ञात युवक के खिलाफ लूट का मामला कायम किया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के अनुसार लूट की इस बड़ी घटना में संदेह के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।