jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

छत्‍तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मौसम में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह से अब दिन में थोड़ी गर्मी शुरू हो गई है। हालांकि, शुक्रवार को छत्‍तीसगढ़ के मौसम में फिर से बदलाव होने के आसार है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अरब सागर से नमी युक्त पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त दक्षिणी हवा का संगम पूर्वी मध्य प्रदेश में बन सकता है। इसके चलते शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार है।

- Install Android App -

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से ठंड में कमी और गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, रात्रि के समय हल्की ठंड बरकरार रही। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार होकर 30.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 07.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल पिछले साल की अपेक्षा ठंड ज्यादा पड़ने की वजह से गर्म कपड़ों की बिक्री काफी बढ़ गई है।