jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

जिला किसान कांग्रेस के प्रतिनिधि ने जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी से की मुलाकात

हरदा। जिला किसान कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आज जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी  से मुलाक़ात कर खिरकिया ब्लाक के किसानों का गेंहू, चने का भुगतान तत्काल करने की मांग की नोडल अधिकारी ने आज दो करोड़ रुपया भेजा है ।हमारी मांग के बाद नोडल अधिकारी सतीश सिटोगे ने बताया की किसानों का 16 करोड़ रूपये भुगतान के आये है हमारी जिला सहकारी बैंक की प्रति दिन की लिमिट 75 लाख रूपये है ।

- Install Android App -

उससे ज्यादा का भुगतान नहीं हो सकता इस पर हमने मांग की है की अगर किसानों का पैसा आपकी बैंक मे आ गया है तो आपको तत्काल देना होगा अगर आप 75 लाख से ऊपर प्रति दिन नगद नहीं दे सकते हो तो किसानों का भुगतान आर टी जी एस के माध्यम से देना चाहिए तब नोडल अधिकारी ने कहा हम आर टी जी एस के माध्यम से भुगतान कर देंगे लेकिन उसमे भी समस्या ये है की अधिकांश किसानों के पास जिला सहकारी बैंक की चेक बुक नहीं है किसान कांग्रेस ने मांग की है की किसानों को तत्काल चेक बुक मुहैया कराई जावे जिस पर नोडल अधिकारी ने कहा हम कल से ही जिन किसानों के पास चेक बुक नहीं है उन्हें जिला सहकारी बैंक हरदा ब्रांच से दे दी जाएगी।ताकि किसानों का पूरा भुगतान एक साथ हो सके ।किसान कांग्रेस ने कहा की जिन किसान भाइयो के पास चेक बुक नहीं है वो तत्काल चेक बुक ले ले ताकि भुगतान समय पर मिल जाए ।

नोडल अधिकारी से मुलाक़ात के समय राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष केदार सिरोही किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन बिश्नोई उपस्थिति थे सभी पदाधिकारीयों ने साफ कहा है तीन दिन मे व्यवस्था नहीं सुधरी तो खिरकिया जिला सहकारी बैंक के गेट पर ही धरना दिया जावेगा।।