jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

जिला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में लक्ष्य, केशव और अनमोल ने बनाई जगह

हरदा। महर्षि ज्ञानपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल के 3 विद्यार्थियों ने बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल दिखाने वाले लक्ष्य नेगी, केशव शर्मा, अनमोल का चयन संभाग स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ।

सफलता के बाद स्कूल में खुशी का माहौल है। खेल प्रशिक्षक नितिन रामकुचे के मार्गदर्शन में विद्यार्थी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। मार्गदर्शन का असर दिखा। खिलाड़ियों की मेहनत भी रंग लाई। स्कूल के विद्यार्थी लगातार ब्लॉक, जिला, संभाग, राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा शिक्षा के साथ खेल भी सर्वांगीण विकास का अहम हिस्सा है। विद्यार्थियों को नियमित प्रशिक्षण मिलता है। स्पर्धाओं में भाग लेने के अवसर भी दिए जाते हैं।

- Install Android App -

हाल ही में टेबल टेनिस में युवराज जागरे, केशव शर्मा का चयन भी संभाग स्तर के लिए हुआ है। स्कूल की टीम ने जिला हरदा का प्रतिनिधित्व किया। टीम ने राज्य स्तरीय स्पर्धा में हिस्सा लिया।

संस्था संचालक दीपक सिंह राजपूत ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उचित प्रशिक्षण, अवसर मिलने पर विद्यार्थी राज्य स्तर तक पहचान बना सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।