jhankar
ब्रेकिंग
आज मनाया जा रहा करवा चौथ का पर्व, सुहागिन महिलाएं करेंगी चांद का दीदार मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: कई जिलों में बदला मौसम, कहीं बादल तो कहीं बारिश के आसार हरदा जिले को मिला नया पुलिस कप्तान, शशांक का भोपाल पुलिस मुख्यालय तबादला टिमरनी के पूर्व CMO की 5 साल तक 10% पेंशन रोकी, खरगोन के दो इंजीनियरों की वेतनवृद्धि पर कार्रवाई, का... भोपाल: करवाचौथ के श्रृंगार के लिए पार्लर जाने की बात पर विवाद, महिला ने की आत्महत्या रूपादेह में एसएसपी के नाम पर नकली खाद बेचने का भंडाफोड़, 471 बोरी से भरा ट्रक पकड़ा कलेक्टर ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक युवा सृजन जन संवाद कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने किया कोतवाली थाना और पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण टिमरनी में अवैध आतिशबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मंजिला मकान से करीब 2 लाख रुपये के पटाख... राणापुर के ढोलियावाड़ में मौत को दावत दे रही 11 KV हाईटेंशन लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा! फोटो...

जिला प्रशासन हरदा की सेवाएं अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध

सांसद श्री उइके ने ‘‘हर दम हरदा’’ वाट्सएप बोट सेवा का शुभारम्भ किया
कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री पटेल भी वर्चुअली शामिल हुए

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। मध्यप्रदेश शासन के गुड गवर्नेंस के संकल्प के तहत जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों के लिये वाट्सएप बोट सेवा ‘‘हर दम हरदा’’ प्रारम्भ की जा रही है। इस सुविधा का व्हाट्सएप नंबर 82260-06666 है। शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘‘दिशा’’ की बैठक में सांसद डी.डी. उइके ने इस सुविधा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल भी वर्चुअली शामिल हुए। मंत्री श्री पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश में जनसेवा अभियान प्रारम्भ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को उनकी पात्रता के आधार पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। जिला प्रशासन का ‘‘हर दम हरदा’’ कार्यक्रम भी इसी दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
कलेक्टर श्री गर्ग ने इस अवसर पर बताया कि चूंकि व्हाट्सएप वर्तमान में एक सुगम माध्यम है, इसलिए किसी नये एप की जगह व्हाट्सएप को माध्यम बनाया गया है। इस सेवा के तहत जिले के नागरिक सीधे व्हाट्सएप से ही जिला प्रशासन को अपनी माँग, सुझाव अथवा शिकायतें प्रेषित कर सकते है, जिसकी पावती की पीडीएफ आवेदक अथवा शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप पर ही प्राप्त हो जायेगी। साथ ही शिकायत संबंधित विभाग के जिला अधिकारी को भी व्हाट्सएप पर ही प्राप्त हो जायेगी। शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारी द्वारा आवेदक से सम्पर्क कर शीघ्रता से सुनिश्चित कराया जायेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया, कलेक्टर ऋषि गर्ग, जिला वनमण्डाधिकारी अंकित पाण्डे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राम कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया, विधायक प्रतिनिधि अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक मनोहर लाल राठौर तथा सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।