jhankar
ब्रेकिंग
हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक बानापुरा रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी

टिमरनी। टिमरनी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला घर में अकेली रहती थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  57 वर्षीय पुष्पाबाई पति स्वर्गीय अशोक पटेल गौर अपने घर में अकेली रहती थीं। करीब तीन वर्ष पूर्व उनके इकलौते बेटे नवीन की सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। सोमवार सुबह आसपास रहने वाली महिलाएं रोजाना की तरह पुष्पाबाई से मिलने उनके घर पहुंचीं, जहां उन्हें मृत अवस्था में देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।

- Install Android App -

मौके पर महिला पलंग पर मृत अवस्था में मिलीं। उनके गले में हरे रंग का बिजली का तार बंधा हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। महिला के गले में पहनी सोने की माला भी टूटी हुई मिली। वहीं घर के दूसरे कमरे में रखी गोदरेज और अटैची खुली मिली, जिससे लूट की वारदात की आशंका भी सामने आई है।

सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी  ,एसडीओपी  और थाना प्रभारी मुकेश गोड पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने जांच के लिए स्निफर डॉग की भी मदद ली है।
एडिशनल एसपी अमित मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की गला घोंटकर हत्या करने के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। वारदात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अंजाम दिए जाने की संभावना है। पुलिस संदिग्धों की पहचान कर उनसे पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।