jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

डबल मर्डर – दो सगे भाइयों को धारधार हथियार से काटा, फिर मारी गोली, , पूर्वजो की समाधि के पास मिले शव

सहारनपुर(उप्र), उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार सुबह दो भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला करने के बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद गॉव सहित पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही परिवार में शोक की लहर छा गई।

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक पी आकाश तोमर ने बताया कि थाना गंगोह के अन्तर्गत मैनपुरा गांव में दो भाई पून्नू और लिल्लू प्रतिदिन भौजी माजरा गांव स्थित अपने खेत पर जाकर पूर्वजों की समाधि स्थल पर पूजा पाठ करते थे।

- Install Android App -

तोमर ने बताया कि गुरुवार सुबह पांच बजे दोनों भाई अपने पूर्वजों की समाधि स्थल पर गये और काफी देर तक घर नहीं लौटे,इस पर परिजन जब इनकी तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो वहां दोनों को खून से लथपथ दोनो के शव मिले । परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर गंगोह थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला करने के बाद दोनों को गोली मारी गई है। एक के सीने में गोली लगी है जबकि दूसरे को कमर में गोली लगी है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।