jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

तंत्र क्रिया के नाम पर नवविवाहिता से दुष्कर्म, नशीला पानी पिलाकर तांत्रिक और देवर ने किया रेप

पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर SSP से न्याय की गुहार लगाई

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में तंत्र क्रिया के नाम पर एक नवविवाहिता महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। देवर ने ही तांत्रिक के साथ मिलकर भाभी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

- Install Android App -

दरअसल, पूरा मामला जिले के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है। जहां एक तांत्रिक ने महिला के देवर के साथ मिलकर तंत्र क्रिया के बहाने नवविवाहिता को नशीला पानी पिला दिया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

वहीं आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। वहीं महिला ने जब घर में देवरके कृत्य की शिकायत की तो उसे घर से परिजनों ने निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर SSP से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग है।