मकड़ाई समाचार टिमरनी/हरदा। टिमरनी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तजपुरा में वैक्सीनेशन सेंटर पर 300 वैक्सीन का डोज आया था। जिसमें 150 वैक्सीन का डोज प्रथम वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को लगाई। वही 150वैक्सीन का डोज द्वितीय वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को लगाई गई। वैक्सीनेशन का कार्य सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चला। वही व्यवस्था बनवाने में एसडीएम रितु डेहरिया द्वारा युवा समाजसेवी राहुल जाट से दूरभाष पर संपर्क करके सहयोग किया गया। व्यवस्थाओं का जायजा लेने टिमरनी टीआई ज्ञानू जयसवाल मौके पर पहुंचे व्यवस्था देखी गई।
वैक्सीनेशन करवाने वाली टीम में एएनएम कल्पना पोहेकर, रितु पोटपोडे, रजिस्ट्रेशन और वेरीफायर सीएचओ टिंकल पाटिल, युवा समाजसेवी राहुल जाट, वैक्सीनेशन कार्य में विशेष सहयोग मैं उपसरपंच राजेश खेरवा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जानकीबाई मोर्य, क्षमाबाई मालवीय, आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी नागराज, चंदाबाई नागराज,बलराम मालवीय संदीप बसवाना, धीरसिंह मौर्य, संतोष नागराज, विशेष सहयोग रहा। साथ ही पुलिस चौकी करताना का पुलिस बल समय मौजूद रहा। एसआई रामेश्वर गोस्वामी प्रधान आरक्षक सहिद खॉन आरक्षक मिथुन सिंह आदि ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।

