सतना। धवारी स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रवीन्द्र सिंह सेठी सहित कांग्रेस जनों युवक कांग्रेस व समाजसेवियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर रवीन्द्र सेठी ने सुंदर पाठ के बाद अपने वक्तव्य में कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजन को अयोध्या में भव्य मंदिर भगवान श्री राम के शुभारंभ का स्वागत करते हुए प्रदेश मे सुख शांति समृद्धि हेतु हनुमान चालीसा सुंदरकांड पाठ किया आगे श्री सेठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी का सपना माननीय उच्च न्यायालय ने साकार किया है। इस अवसर पर सुंदर पाठ आयोजन में भाग लेने वाले कौमी एकता के जसविंदर सिंह भाटिया बब्ब्ल युवक कांग्रेस के लोकसभा महासचिव रवि सोनी देवू युंका नेता विनय पांडे छात्र नेता वीरू रजत सितेन्द्र दहिया श्रीकांत पांडे राजकुमार यादव नारायण गुप्ता नीरज यादव प्रमोद कैथवास अतुल विश्वकर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
