jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

दिल्ली: गैंगरेप पीड़िता को 10 लाख रुपए की सहायता, केजरीवाल बोले- फास्ट-ट्रैक कोर्ट में केस लड़ दिलवाएंगे न्याय

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कस्तूरबा नगर में कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 20 वर्षीय महिला के लिए 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की और कहा कि सरकार फास्ट-ट्रैक कोर्ट में उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए एक काबिल वकील की नियुक्ति करेगी।

- Install Android App -

पिछले हफ्ते, पूर्वी दिल्ली के कस्तूरबा नगर की सड़कों पर 20 वर्षीय महिला को उसके हमलावरों द्वारा कथित रूप से अपहरण, सामूहिक बलात्कार के बाद सार्वजनिक रूप से इलाके में घुमाया गया था। इस दौरान महिला के बाल कटे हुए थे, चेहरा काला किया गया था और उसके गले में जूते की एक माला डाली गयी थी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “मैंने इस बेटी की मदद के लिए 10 लाख रुपये की सहायता राशि का आदेश दिया है। दिल्ली सरकार इस बेटी को न्याय दिलवाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी।

हम उसके लिए अच्छा वकील नियुक्त कर रहे हैं। इस मामले को फास्ट ट्रैक भी करेंगे ताकि जल्द से जल्द बेटी को न्याय मिल सके।” दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है जबकि तीन नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने कहा था कि महिला पर 26 जनवरी को व्यक्तिगत रंजिश में हमला किया गया था।