jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

दिल्ली में कालिख पोतने के मामले में महिला आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में गणतंत्र दिवस पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद कालिख पोतकर पीड़िता को मोहल्ले में घुमाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को चार और महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान कोमल, रेखा, गुड़िया और रीना के रूप में हुई है। अब तक 16 लोग पकड़े जा चुके हैं। इनमें 12 महिलाएं, एक पुरुष और तीन नाबालिग हैं।

- Install Android App -

एक परिवार की महिलाओं, पुरुषों और नाबालिगों ने एक किशोर की खुदकुशी का बदला लेने के लिए गणतंत्र दिवस पर शादीशुदा महिला से दिनदहाड़े हैवानियत भरा सलूक किया था। सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता को बेरहमी से डंडे, पाइप व बेल्ट से पीटा था। फिर बाल काटकर व मुंह पर कालिख पोतकर उन्हें मोहल्ले में घुमाया था। इस दौरान भी महिला की पिटाई की गई थी। यही नहीं आरोपित महिलाएं तालियां भी बजा रही थीं।