jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

देर रात एंबूलेंस चालक ने शव को सड़क पर फेंक हुआ फरार,महिला और बच्चा पूरी रात शव के साथ रहे

 मकड़ाई एक्सप्रेस झारखंड | गुमला में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है|एक एंबुलेंस चालक ने देर रात गुमला-रांची मुख्य मार्ग पर शव को गाड़ी से फेंक दिया और परिजनों को छोड़ कर फरार हो गया|महिला और एक बच्चा पूरी रात शव के साथ सुनसान सड़क पर बैठे रहे| सुबह होने पर सड़क किनारे सफेद कपड़ों में लिपटे शव के पास महिला व बच्चे को विलाप करता देख राहगीर रूकने लगे, लेकिन महिला व बच्चे कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे|

- Install Android App -

सुबह अपने पिता के शव को ढूंढते हुए मृतक का बेटा देवबल लोहरा वहां पहुंचा|उसने बताया कि वो बसिया प्रखंड के टेंगरा बंधई टोली का रहने वाला है| उसके 70 वर्षीय पिता मोहन लोहरा बिहार के जहानाबाद में रह कर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे| वहां 11 हजार केवी तार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी| सिसई प्रखंड के लकेया निवासी दलाल बसंती देवी उनके पिता को वहां काम के लिए ले गई थी| उसने ही फोन कर उनको पिता की मौत की सूचना दी|

 बसंती देवी ने बताया कि शव को एंबुलेंस से गांव भेजा जा रहा था, लेकिन एंबुलेंस चालक सिसई थाना क्षेत्र के रेडवा पुल के समीप उसे सड़क पर फेंक कर भाग गया हालांकि, वो लगातार फोन पर गुमराह करते हुए अलग-अलग जगह बता रही थी. लिहाजा रात भर शव को खोजते-खोजते सुबह हो गई|