jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

रिपोर्टर के के यदुवंशी,

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। नर्मदापुरम जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन एवं नगर पालिका निर्वाचन स्वतंत्र शांतिपूर्ण तथा सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरु करण सिंह निरंतर जिले के सभी विकास खंडों का भ्रमण कर निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में सघन रूप से मॉनिटरिंग कर रहे हैं इसी क्रम में सिवनी मालवा मैं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं एवं स्ट्रांग रूम का शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया कलेक्टर श्री सिंह ने बैलेट पेपर, मतदाता सूची अन्य निर्वाचन सामग्री को सुरक्षित रखने एवं उनका व्यवस्थित मतदान दलों को वितरण करने के निर्देश रिटर्निग अधिकारी सिवनी मालवा को दिए उन्होंने बारिश को ध्यान में रखते हुए सामग्री वितरण स्थान एवं सभी आवश्यक व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए इसी दौरान एसपी डॉ गुरु करण सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए उन्होंने सामग्री वितरण स्थल पर व्यवस्थित बैरिकेड किए जाने के निर्देश दिए मतदान दलों को ले जाने के लिए बस स्टॉप अटल खेल प्रशाल मैदान में बनाए जाए का निरीक्षण भी किया निरीक्षण के समय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनिल कुमार जैन, तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सौम्या अग्रवाल, नायब तहसीलदार प्रमेश जैन, ललित सोनी, सीईओ जनपद पंचायत दिनेश भूमरकर, नगर पालिका अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा थाना प्रभारी जितेंद्र यादव सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।