jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

नवागत आईजी सुशांत कुमार सक्सेना ने आईजी चम्बल जोन का किया पदभार ग्रहण

सुशान्त कुमार सक्सेना,भापुसे वर्ष 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन डी.श्रीनिवास वर्मा,भापुसे द्वारा नवागत पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन सुशान्त कुमार सक्सेना,भापुसे को मंगलवार प्रातः 11 बजे कम्पू स्थित कार्यालय में आईजी चम्बल का पदभार ग्रहण कराया। नवागत आईजी चम्बल के द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कार्यालयीन स्टॉफ से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दतिया अमनसिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक मुरैना आशुतोष बागरी,भापुसे, पुलिस अधीक्षक भिण्ड शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक श्योपुर अलोक कुमार सिंह उपस्थित रहें और उनके द्वारा नवागत आईजी चम्बल जोन का स्वागत किया गया। नवागत पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन द्वारा उपस्थित पुलिस अधीक्षकों से उनके जिले में कानून व्यवस्था तथा अपराधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

राज्य शासन द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक चम्बल राजेश चावला,भापुसे की विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति उपरान्त आईजी चम्बल जोन का अतिरिक्त प्रभार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन डी.श्रीनिवास वर्मा,भापुसे को दिया गया था। नवागत पुलिस महानिरीक्षक पूर्व में रतलाम रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक/महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। जिनके द्वारा राज्य शासन के आदेश के अनुक्रम में पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन का विधिवत पदभार ग्रहण किया गया। सुशान्त कुमार सक्सेना,भापुसे वर्ष 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं।