jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

पति गया कमाने परदेश, ससुर ने बहू से किया रेप : पानी मांगने के बहाने बनाया हवस का शिकार, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

आरोपी ससुर ने जान से मारने की धमकी दी

मकड़ाई समाचार शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कलयुगी ससुर ने बहू को अकेली पाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुर ने अपनी बहू को हवस का शिकार बनाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति कमाने के लिए परदेश गया है और सास भी घर पर नहीं थी। तभी ससुर पानी मंगाने के बहाने आए और अकेला पाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह विरोध किया तो ससुर ने जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह डर गई। लेकिन मायके पहुंची तो अपने माता-पिता को अपने साथ हुए जुल्म की आपबीती बताई, जिसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

- Install Android App -

पीड़िता की शिकायत पर जैतपुर पुलिस ने ससुर के खिकाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एसपी कुमार प्रतीक का कहना है कि एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जिले में लगातार बढ़ रहे रेप की घटनाएं

आपको बता दें कि शहडोल जिले में रेप के मामलों में एकाएक इजाफा हुआ है। कुछ दिन पहले 3 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया था। इससे बाद एक पिता ने अपनी बेटी के साथ दुराचार किया था। 65 साल की व्रद्ध की भी रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया था।