jhankar
ब्रेकिंग
19 अगस्त 2026: MP में मानसून सक्रिय  हरदा-देवास-बैतूल-खंडवा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित

नहीं चली ट्विटर की मनमानी, भारत में नियुक्त करना पड़ा शिकायत अधिकारी

Twitter India Updates : भारत में नए आईटी कानूनों का मानने में आनाकानी करने वाली सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर की अक्ल ठिकाने आ गई है। Twitter को भारत सरकार की सख्ती के आगे झुकना पड़ा है। खबर यह है कि ट्विटर इंडिया ने विनय प्रकाश को भारत का रेजिडेंट ग्रीवेंस ऑफिसर (शिकायत अधिकारी) नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा ट्विटर की आधिकारिक वेबसाइट पर की गई। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ने कहा कि रेजिडेंट ग्रीवेंस ऑफिसर से ईमेल द्वारा grievance-officer-in@twitter.com पर संपर्क किया जा सकता है। इससे पहले ट्विटर ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट को सूचित किया था कि नए आईटी नियमों के अनुरूप एक मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति के लिए उसे आठ सप्ताह की आवश्यकता होगी। कंपनी ने कोर्ट में आगे कहा कि उसने 6 जुलाई से प्रभावी भारत के एक निवासी को अपने अंतरिम अनुपालन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को इस बारे में जानकारी दे दी है।