jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

नींद में पलंग से गिरा किशोर, सिर में धंस गया हंसिया, सागर रेफर

मकड़ाई समाचार सागर/देवरीकलां। जिले के देवरी ब्लाक के सुना गांव में बीती रात्रि पलंग से गिरने की वजह से एक किशोर के सिर में दो इंच तक हंसिया घुस गया। आश्‍चर्यजनक बात यह है कि हंसिया सिर में धंसने के बाद भी न तो किशोर के सिर से खून निकला न उसे किसी तरह का दर्द हुआ। किशोर के सिर में हंसिया धंसा देख स्वजन घबरा गए और उसे तत्काल देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसकी स्‍थिति देखने के बाद उसे सागर जिला अस्पताल रेफर किया। स्वजन रात में ही उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसका उपचार किया गया। किशोरवय बालक की स्‍थिति फिलहाल स्‍थिर है।

सुना गांव निवासी तुलसीराम सेन ने बताया कि मेरा बेटा 16 वर्षीय भुप्पू बुधवार की रात करीब 9.30 बजे निवार वाले पलंग पर सो रहा था। गांव में लाइट नहीं थी। वह रात में जब उठा तो कच्ची नींद में होने की वजह से उसका एक पैर निवार में ही फंस गया और वह सिर के बल पलंग से नीचे गिर गया। पलंग के नीचे हंसिया रखा हुआ था, जो उसके सिर के ऊपरी हिस्से में फंस गया। हंसिया करीब दो इंच अंदर तक था, लकिन आश्चर्य वाली बात यह थी कि खून नहीं निकला। वे तत्काल ही बाइक पर बैठाकर भुप्पू को देवरी अस्पताल लाए। बाइक के एक घंटे के सफर में न तो उसे किसी तरह का दर्द हुआ न खून निकला। भुप्पू को देवरी अस्पताल में दिखाया तो वहां के डाक्टर भी आश्चर्य कर रहे थे। उन्होंने जिला अस्पताल जाने की सलाह देते हुए रेफर कर दिया।

- Install Android App -

परिवार वालों की चिंता बढ़ी

तुलसीराम सेन का कहना है कि सिर में हंसिया लगने के बाद से न तो उनका बेटा रोया न उसे किसी तरह का दर्द हो रहा है। इससे परिवार वाले चिंतित है। भुप्पू सभी से बातचीत कर रहा है। जिला अस्पताल में डाक्‍टर उसका उपचार कर रहे हैं। जल्‍द ही सर्जरी कर हंसिया बाहर निकाला जाएगा।