पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर रविवार को डाबोलिम अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और इसके बाद अपने निजी निवास के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाईक ने कहा कि सीएम पार्रिकर के स्वास्थ्य में सुधार आया है लेकिन नई दिल्ली से लौटने के बाद उन्हें आराम की जरुरत होगी। वही पार्रिकर के निजी सचिव रुपेश कामत ने कहा कि उनकी सेहत स्थिर है और दिल्ली के एम्स की देखरेख में उनका इलाज जारी रहेगा।
पार्रिकर अग्न्याशय की बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती थे उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पूर्व रक्षा मंत्री का गोवा, मुंबई और अमेरिका के अस्पतालों में उपचार किया गया। पिछले महीने उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था।
इस बीच मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने पार्रिकर से मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने की मांग की और उन्हें विधानसभा के सदन में बहुमत सिद्ध करने को कहा। पार्टी के विधायकों ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा से चार बार मुलाकात की और राज्य विधानसभा में विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को बहुमत सिद्ध करने को कहा है।
ब्रेकिंग
हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत
इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला
दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात
आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू
कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन
जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी
गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल।
सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक
बानापुरा रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
