jhankar
ब्रेकिंग
हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक बानापुरा रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

पिंक सप्ताह अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन

हरदा /कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन ने सभी अधिकारीयों से आग्रह किया है कि 08 अक्टूबर को पिंक कलर की ड्रेस पहनें। श्री विश्वनाथन कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में पिंक सप्ताह अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां किये जाने हेतु आयोजित मिटिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होने निर्देशित किया कि विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए महिलाओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु आगामी सप्ताह पिंक सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा उन्होने अधिकारियों से अनुरोध किया कि सभी विभाग में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी पिंक कलर की ड्रेस पहनकर आएंगे। कार्यालय प्रमुख मतदान के प्रति जागरूकता हेतु हर संभव प्रयास करते हुए इस दिन अपने स्टाफ के साथ कार्यालय में ही ग्रुप फोटोे लेकर फोटो संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर को व्हाट्सएप करेंगे। उन्होने निर्देशित किया कि 09 अक्टूबर को महिला परिचर्चा कार्यक्रम शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय हरदा में दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जावेगा। इस परिचर्चा में महिला मतदाताओं पिंक पोलिंक पार्टी के सदस्यों द्वारा अपने उद्गारों को कविता, गीत एवं वक्तव्य के रूप में प्रस्तुत की जावेगी। 10 अक्टूबर को मैराधन/साइकिलिंग आयोजित की जावेगी जो प्रातः 8 बजे से घण्टा घर चैराहा से प्रारम्भ होगी और शासकीय महाविद्यालय पर आकर समाप्त होगी। शासकीय महाविद्यालय हरदा में मैराथन की समाप्ति उपरान्त मानव श्रृंखला का निर्माण कर मतदान के प्रति जन-जागरूकता का सन्देश प्रेषित किया जावेगा। 11 अक्टूबर गुरूवार को महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर महिला विशेषज्ञ डाॅक्टरों द्वारा परीक्षण किया जावेगा। 12 अक्टूबर शुक्रवार को माॅडल पोलिंग स्टेशन के निर्माण हेतु मतदान से संबंधित रंगोली बनाए जाने, वाॅल पेंटिंग एवं डेकोरेशन कार्यक्रम का आयोजन 10ः30 बजे से शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय हरदा में आयोजित किया जावेगा। 13 अक्टूबर को सेल्फी वीथ माॅडल पिंक पोलिंग स्टेशन के अंतर्गत प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जावेगा, जिसमें सबसे अधिक आयु वाले महिला वोटर्स एवं नए महिला मतदाताओं को सम्मानित किया जावेगा तथा 14 अक्टूबर रविवार को सायं 7 बजे से कच्छकड़वा धर्मशाला, नए बस स्टैण्ड के पास हरदा में गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा।