jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज | हरदा रेलवे स्टेशन पर मछली परिवहन के मामले में संयुक्त कार्रवाई, मीडिया को जब्त मछली... छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच

पिकनिक बनी आफत अचानक पानी बढ़ने से करीब 100 लोग फंसे

मकड़ाई समाचार सीहोर| मध्यप्रदेश में चंद दिनों पहले हुई भारी बारिश के कारण डैम, तालाब और झरने जमकर बहने लगे हैं, ऐसे में बहते झरनों में नहाने और पिकनिक का आनंद लेने के लिए राजधानी भोपाल से सीहोर के पिकनिक स्पॉट पर गए करीब 100 लोग फंस गए थे, अचानक पानी बढ़ जाने से उनकी जान खतरे में आ गई थी, ये तो अच्छा हुआ कि समय से प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया, अन्यथा प्रदेश में एक बड़ा हादसा हो जाता।रविवार को फिर शाहगंज थाना क्षेत्र के अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट (झरना स्थल) पर पहुंचे लोगों की जान उस समय में जोखिम में पड़ गई जब तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश इतनी तेज थी कि आसपास बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए।सूचना पर बुदनी एसडीएम राधेश्याम बघेल, नायब तहसीलदार अंबर पंथी सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। अमले ने बाढ़ में फंसे करीब 100 लोगों को बाहर निकालने रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन बारिश तेज होने से समस्या आ रही थी। अमले ने बड़ी मुश्किल से सभी को बाहर निकाला और उनके घर रवाना किया।