jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

महंगाई इतनी बढी कि पहले 22 रुपए लीटर था आटा, अब 40 रुपए लीटर – राहुल गांधी

मकड़ाई समाचार दिल्ली| महंगाई, बरोजगारी और जीएसटी के खिलाफ  रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया।इस रैली के दौरान राहुल गांधी ने एक ऐसा बयान दिया कि अब कांग्रेस का छीछालेदर हो रहा है।दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के हल्ला बोल रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की जुबान फिसल गई।रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आटा की कीमत लीटर में बताई। राहुल गांधी के बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस हल्ला बोल रैली के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर बेरोजगारी और महंगाई पर खूब खरी-खोटी सुनाई।

- Install Android App -

पहले 22 रुपए लीटर था आटा, अब 40 रुपए लीटरः राहुल गांधी

इसी भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पहले आटा 22 रुपए लीटर था, अब 40 रुपए लीटर है। महंगाई का आंकड़ा देते हुए राहुल गांधी के आटा को लेकर दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर राहुल गांधी को ट्रोल किया जा रहा है। बीजेपी ने भी उनपर निशाना साधा है।हालांकि राहुल ने इसके बाद तुरंत अपनी बात को सही किया और आटा को किलोग्राम में बताया। लेकिन सोशल मीडिया के ट्रोल ऑर्मी को राहुल की खिंचाई करने का तबतक मसाला मिल गया।आटा को 22 रुपए लीटर बताने वाला बयान देने के बाद राहुल गांधी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बीजेपी प्रवक्ता सांबित पात्रा ने कहा कि आज राहुल गांधी महंगाई के विषय पर बोल रहे थे, उन्होंने आटा भी लीटर में कनवर्ट किया है। वो जानते नहीं हैं कि आलू जमीन के नीचे होता है या ऊपर? वो जानते नहीं हैं कि कि आटा सॉलिड है या लिक्विड? मगर बोलते हर विषय पर हैं।