jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

पीएम किसान सम्मान निधि ऑडिट हेतु ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन

मकड़ाई समाचार हंडिया। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही एक महती योजना प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना के सोशल ऑडिट हेतु तहसील क्षेत्र हंडिया अंतर्गत इस योजना में अपात्र लोगों के नाम हटाने व छूटे हुए पात्र लोगों के नाम जोड़ने हेतु सभी 37 पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। हंडिया राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया ने बताया कि वह भी तहसील मुख्यालय की ग्राम पंचायत हंडिया की ग्राम सभा में उपस्थित हुए।

- Install Android App -

पथोरिया ने बताया कि संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की जयंती के अवसर आयोजित की गई सभी ग्राम सभाओं में सर्वप्रथम संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर ग्राम सभाओं के आयोजन का शुभारंभ किया गया। ग्राम सभा में उपस्थित समस्त ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों व अन्य ग्रामीणों के समक्ष पटवारीगनों व ग्राम पंचायतों के सचिवों व रोजगार सहायकों ने पीएम किसान सम्माननिधि की सूची में लाभ लेने वाले सम्मिलित किसानों के नाम की सूची का वाचन किया गया। एवं शासन के निर्धारित मापदंडों के आधार पर अपात्र किसानों के नाम हटाने व इस योजना से किसी कारण वश छूटे पात्र किसानों के नाम जोड़ने हेतु ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किए गए। एवं प्रारूप-01 में अपात्र पाए गए किसानों के नाम व प्रारूप- 02 में छूट गए पात्र किसानों के नाम की सूची बनाई गई।

और ग्राम पंचायतों में सम्मिलित शेष आबाद ग्रामों में भी आगामी 21.02.2022 तक ग्राम सभा आयोजित कर यही कार्यवाही की जावेगी। साथ ही ग्राम सभाओं में मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना-2022 के बारे में लोगों को बताया गया और लोगों के प्रारूप-क भरवाए गए। तथा ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को भी सुना गया।