मकड़ाई समाचार हरदा। पानतलाई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 645 वे जन्म दिवस ग्राम पानतलाई मे दीपक प्रज्लित् कर छायाचित्र पर माल्याअर्पण कर मनाया गया। बुधवार को सोजर बाई सोशल बेलफेयर फाऊंडेशन के बेनर तले एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संस्थापक रामचरण लोगरे एवं ग्राम प्रधान श्री मती सती लौंगरे सचिव दीपक पुजारी हीरालाल चौहान द्वारा संत के छाया चित्र पर माला अर्पण किया एवं रविदास जी के जन्म् दिवस को धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर हीरालाल चौहान शिक्षक ने संत शिरोमणि के जीवन पर प्रकाश डाला एवं रामचरण लोगरे ने गुरुरविदास जी के चरित्र का चित्रण किया। जिस प्रकार उन्होंनेे अपना जीवन उस प्रकार उस समय मे बिताया जब छूआछूत चरम पर इस अवसर पर रविदास जी ने सैकड़ो वर्ष पुर्व कहा था ऐसा चाहु राज ठाकरे जहां सब को मिले अन्न छोटे और बड़े सब बसे तब रविदास प्रसन्न। जो बात उन्होंनेे कहीं थी वहीं बात आज सरकार करने कि कोशिश कर रही हैं। इस अवसर पर महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थिति थे।

