jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

पुणे को मेट्रो की सौगात, पीएम मोदी ने किया 9.5 फीट ऊंची शिवाजी प्रतिमा का अनावरण

PM Modi in Pune : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को पुणे का दौरा कर रहे हैं। पीएम ने यहां मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया। साथ ही 9.5 फुट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। अपने पुणे दौरे की शुरुआत प्रधानमंत्री पुणे महानगर पालिका परिसर में स्थापित की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के उद्घाटन से की। 9.5 फीट ऊंची यह प्रतिमा 1,850 किलोग्राम गन मेटल से तैयार की गई है। वहीं पीएम के दौरे को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि प्रधानमंत्री अधूरी मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने 24 दिसंबर, 2016 को पुणे मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखी थी। यह परियोजना कुल 32.2 किलोमीटर की है। अभी इसमें से सिर्फ 12 किलोमीटर लंबे मेट्रो मार्ग का उद्घाटन किया गया है। इस परियोजना पर कुल 11,400 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, मेट्रो प्रोजेक्ट 11,400 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत पर बनाया जा रहा है और पुणे में शहरी गतिशीलता के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा प्रदान करने का एक प्रयास है।

- Install Android App -

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि कुछ दिनों पहले मेट्रो के अधिकारियों ने मुझे भी इस मेट्रो परियोजना की जानकारी दी है। उनके अनुसार, मेट्रो लाइन का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी शायद आधे-अधूरे कामों का ही उद्घाटन करना चाहते हैं। बता दें कि पिंपरी चिंचवाड़ से स्वारगेट को जोड़ने वाली 12 किलोमीटर मेट्रो लाइन में केवल सात किलोमीटर का निर्माण हुआ है। वहीं पुणे मेट्रो की 13 किलोमीटर वाली दूसरी लाइन में सिर्फ पांच किलोमीटर का ही काम पूरा हो सका है।

रविवार को प्रधानमंत्री ने इन मेट्रो परियोजनाओं के उद्घाटन के अलावा कई और विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें शहर की मुला-मुथा नदी को प्रदूषण मुक्त करने की परियोजना, आरके लक्ष्मण गैलरी एवं इलेक्ट्रिक बस लांच जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।