jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

पुलिस चालान से बचने के लिए नहीं, अपनी जिंदगी बचाने के लिए हेलमेट लगाएं

मकड़ाई समाचार मंडलेश्वर। हमारे देश में दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर मृत्यु का सबसे बड़ा कारण सिर पर गंभीर चोट लगना होेता है। अगर वाहन चालक हेलमेट पहने तो सिर में चोट कम ही लगेगें सिर सुरक्षित रहेगा तो उसकी जान बच सकती हैं।यातायात जागरुकता कार्यक्रम तहत शनिवार कोे मंडलेश्वर एक्सीलेेंस हायर सेंकेंडरी स्कूूल के विद्यार्थी कोे विधिक सेवा प्राधिकरण केे पैरालीगल वालेंटियर दुर्गेश कुमार राजदीप ने स्कूली विद्यार्थियों को यातायात के नियम और हेलमेट लगाने के फायदे बताए। आजकल हम हेलमेट का महत्व समझ ही नहीं पा रहे हैं। फैशन के दौर में बाल खराब होने के डर से कोई हेलमेट पहनना नहीं चाहता है। लंबी दूरी की यात्रा करते समय लोग हेलमेट पहन लेते हैं लेकिन अपने शहर या आसपास पांच दस किलोमीटर जाना हो तो कोई हेलमेट नहीं लगाता या फिर पुलिस के चालान से बचने के लिए हेलमेट वाहन पर रख लेते हैं। हेलमेट लगाना इसलिए जरूरी है क्योंकि यह आपकी जिंदगी को बचाता है। पुलिस चालान से बचने के लिए नहीं, अपनी जिंदगी बचाने के लिए हेलमेट लगाएं।