jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

पूर्व पार्षद संजीव मिश्रा ने पत्नी और दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली

मकड़ाई समाचार विदिशा। स्थानीय बंटी नगर क्षेत्र के पूर्व पार्षद संजीव मिश्रा ने गुरुवार की शाम को पत्नी और दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली।बताया जा रहा है कि संजीव अपने बच्चों की लाइलाज बीमारी से बहुत परेशान थे। इसी के चलते उन्होने खुदकुशी कर ली। इस संबंध में पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला हैं जिसमें बीमारी का जिक्र करते हुए खुदकुशी करने की बात लिखी है।

- Install Android App -

संजीव के भतीजे अभिषेक ने बताया कि गुरुवार शाम को चाचा संजीव और उनका परिवार जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो उन्होंने उनके मित्रों और पुलिस को फोन किया। पुलिस के पहुंचते ही कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में  संजीव ,पत्नी नीलम ,बेटे अनमोल 13 वर्ष और सार्थक 6 वर्ष जमीन पर पड़े हुए थे। अनमोल और सार्थक की मौत हो गई थी|संजीव और उनकी पत्नी की सांसे चल रही थी। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान संजीव की मौत हो गई|