jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रेक्षक श्री उपाध्याय ने स्ट्रांग रूम व मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मकड़ाई समाचार हरदा। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत निर्वाचन एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षक एस के उपाध्याय ने मंगलवार को हरदा पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा टिमरनी के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने टिमरनी एसडीएम कार्यालय तथा टिमरनी तहसील कार्यालय के साथ-साथ कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय टिमरनी में बनाए गए मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम टिमरनी महेश बडोले सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। प्रेक्षक श्री उपाध्याय ने इसके अलावा रेहटगांव, नजरपुरा ,सोडलपुर व निमाचा ग्रामों का दौरा भी किया और वहां बनाए गए मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने उपस्थित पंचायत सचिवों को मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं के लिए छांव तथा पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।