jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

ब्रेकिंग न्यूज़ हरदा : मूंग साफ करते वक्त पंखे में फंसी साड़ी, 46 वर्षीय महिला की हुई मौत  

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के गांव पोखरनी में मंगलवार को महिला की मूंग साफ करने के दौरान पंखे में साड़ी का एक हिस्सा फंस गया, जिससे गला कस जाने से मौत हो गई। जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार गांव पोखरनी के गोंडी मोहल्ले में रहने वाली सावित्री बाई पति सेवाराम उम्र करीब 46 साल गांव के रामचंद्र दोगने नामक व्यक्ति के खेत पर लगी मूंग की फसल को पंखे से साफ कर रही थी। इस दौरान उसकी साड़ी का पल्ला अचानक पंखे में आ गया, जिससे महिला का गला कसता चला गया। परिजन महिला को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल ले आए। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में महिला के शव का पीएम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

- Install Android App -

बेटे और बेटी के साथ रहती थी मृतिका

गांव पोखरनी में रहने वाली मृतिका सावित्री बाई बीते कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही थी। उनके साथ उनकी बेटी पूजा और नीलेश बट्टी रहते हैं। वह मजदूरी कर अपने बच्चों का लालन पालन कर रही थी। अचानक हुए इस हादसे से दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।