jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

प्रेमिका के सामने प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

परिजन पुत्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

अंबेडकरनगर। उत्पीड़न से तंग एक युवक ने अपनी प्रेमिका के सामने ही जहर खा लिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक युवक की मां की तहरीर पर आरोपी युवती और उसके मां बाप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

- Install Android App -

पूरा मामला अंबेडकरनगर के आलापुर थाना क्षेत्र का है। ख्वाजापुर की राजदेई पत्नी बुद्धिराम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पुत्र विकास का प्रेम प्रसंग गांव की ही युवती दीपशिखा से था। दीपशिखा उसके पुत्र को ब्लैकमेल कर आए दिन पैसा वसूलती थी। विकास के शादी से इंकार करने के बाद दीपशिखा ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया था।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सोमवार को उसके पुत्र विकास ने लालजी सिंह की बाग में प्रेमिका दीपशिखा को सुलह समझौते के लिए बुलाया, जहां पर दीपशिखा ने उसे बहुत परेशान किया। इस पर विकास ने दीपशिखा के सामने ही जहर खा लिया। जहर खाने के बाद विकास घर आया तो उसने बताया कि दीपशिखा ने समझौता करने के लिए बुलाया था लेकिन उसके मानसिक रूप से प्रताड़ित करने पर उसने जहर खा लिया है।

परिजन विकास को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां पर उसे मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे अकबरपुर में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की मां ने पुत्र की मौत के लिए युवती दीपशिखा के साथ ही उसके पिता श्यामनारायण और माता संगीता को भी जिम्मेदार ठहराया है।