jhankar
ब्रेकिंग
मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन

बंटी-बबली का कारनामा- सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओ से ठगे 39 लाख

बेरोजगारी का आलम ये है की युवा अपने भविष्य को बनाने के लिये सरकारी नौकरी की आस करता है।इसी का फायदा कुछ लोग उठाते है। युवाओ को नौकरी का सब्ज बाग दिखाकर रुपए ठग लेते है। 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शहर मे युवक-युवतियों ने पुलिस को शिकायत की है। कूछ लोगो द्वारा रेलवे, पोस्ट ऑफिस, महिला बाल विकास विभाग, एग्रीकल्चर में नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से 39 लाख रुपये की ठगी चुके हैं।

जानकारी के अनुसार डाबरी मोहल्ला गौतमपुरा निवासी रोहित बद्रीलाल चौहान साथियों के साथ संयोगितागंज थाने पहुंचा और एसीपी तुषारसिंह को घटना बताई। आरोपित रविना बौरासी मुंहबोली बहन पूजा की परिचित है। वह साथी अनिल रेसेनिया के साथ मिलकर ठगी करती है।

 

जुगाड़ से मिली नौकरी नेता अधिकारियो से है पहचान

- Install Android App -

आरोपी रविना ने युवाओ से कहा था कि वह भोपाल में एसबीआई में पदस्थ है। काबिल न होने के बाद भी जुगाड़ से नौकरी प्राप्त की है। उसकी मंत्रियों, नेताओं और अफसरों तक पहुंच है। महिला बाल विकास विभाग (देपालपुर) में सुपरवाइजर का पद रिक्त बताया और रोहित से दस्तावेज ले लिए। बाद में रेलवे में नौकरी का प्रलोभन दिया और प्रशिक्षण के लिए मुरैना भेज दिया।

युवा को 10 दिन रेल्वे स्टेशन के पास रुकवाया

रोहित को 10 दिन तक स्टेशन के समीप रुकवाया। आखिर में अफसरों को व्यस्त बताकर इंदौर बुला लिया। रोहित से कहा कि अफसर ज्यादा राशि की मांग रहे है। इस राशि में पोस्ट ऑफिस में पदस्थ करवा देती हूं। अनिल से मिलवाया और मेडिकल प्रमाण पत्र लेकर जीपीओ पर बुलाया। यहां भी झांसेबाजी की और महिला बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर, एग्रीकल्चर में कॉर्डिनेटर व पोस्ट मास्टर बनाने का लालच दिया।

40 हजार रुपये सैलरी का लालच

आरोपियो द्वारा झूठ पर झूठ बोलकर युवाओ को भ्रमित किया गया। बाद मे सिवनी मालवा में एग्रीकल्चर से संबंधित प्रशिक्षण के लिए भेज दिया। दस्तावेज बताए और कहा कि कलेक्टर ने रोक लगा दी है। अब रेलवे के पार्सल विभाग में मौका मिल सकता है। 40 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन का आश्वासन दिया। इसी तरह प्रमोद शर्मा, हर्षित गुप्ता, निलेश आदि को ठगा गया है। सारे बेरोजगार 39 लाख रुपये दे चुके हैं। महिला फिलहाल पालदा क्षेत्र में रह रही है। रुपये मांगने पर अनिल पर आरोप लगाती है।