jhankar
ब्रेकिंग
शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ...

बड़ी खबर : पूर्व विधायक की जंगल में गोली मारकर हत्या, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी !

अरूणाचल : अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को दोपहर पूर्व विधायक को अज्ञात बदमाशो ने गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तिरप जिले के राहो गांव के पास दोपहर तकरीबन तीन बजे हुई। जो म्यांमार सीमा के पास है।

तिरप के पुलिस अधीक्षक राहुल गुप्ता ने मिडिया को बताया कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक यमसेन माटे अपने तीन समर्थकों के साथ किसी निजी काम से गांव गए थे। तभी कोई उन्हें किसी बहाने से जंगल की ओर ले गया और गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटनाक्रम के बाद अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया।

- Install Android App -

वर्ष 2009 में  काग्रेस पार्टी से चुनाव जीतकर विधायक बने थे, 2024 में भाजपा से चुनाव लडने की इच्छा थी।

वर्ष 2009 में यमसेन माटे खोंसा पश्चिम सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। हालांकि, 2015 में वह भाजपा में शामिल हो गए और उन्होंने 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। राजनीति में आने से पहले उन्होंने चांगलांग जिले में जिला वयस्क शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्य किया था।