jhankar
ब्रेकिंग
खातेगांव तहसील में सोयाबीन पर पीला मोजेक का खतरा, किसान चिंतित - कृषि विभाग ने दी रोकथाम की सलाह हनुमान खड़े, भक्त अड़े! 9 दिन से प्रशासन की परीक्षा जारी, बैरिकेडिंग के बीच गूंजी महाआरती स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज'

बाढ़ से प्रभावित परिवारों को आगे आई स्वयंसेवी संस्थाएं, ग्रामीणों ने की प्रशंसा

मकड़ाई समाचार हंडिया। सिनर्जी संस्थान द्वारा संचालित युवालय प्रोग्राम पहले से ही ग्रामों में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोज़गार व युवाओं के स्वयं विकास आदि मुद्दों पर अनेक कार्य कर रहा है। और अव इस संस्थान के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर भी सेवाएं दी जा रही है।
विगत दिनों आई बाढ से मां नर्मदा के किनारे बसे ग्रामीणों का जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है, तो कई घर बाढ़ की चपेट में गिर गए हैं।
हंडिया तहसील क्षेत्र के ग्राम उंढाल में भी यही स्थिति है। इसलिए सिनर्जी संस्थान हरदा, शेडो संस्था व गूंज संस्था की मदद से शुक्रवार को जरूरत मंद 70 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गयी। जिसमें कपडे, पेस्ट, साबुन,दरी,मच्छर दानी चावल आदि सामग्री थे।

बाढ़ से प्रभावित ग्राम इस समय समस्याओं से जूझ रहे हैं

- Install Android App -

ग्रामीणों का कहना है कि लाकडाउन में काम बंद होने के कारण और अव बाढ़ की वजह से परिवार के लिए अनाज व जरूरी समान के इंतजाम की चिंता है। ये सब शासन को देखना चाहिए, किंतु उक्त संस्था के द्वारा जो सहयोग किया गया। उसकी बहुत खुशी है, ग्रामीणों ने मुक्त कंठ से संस्था की प्रशंसा की है।

इस दौरान युवालय टीम से शेख नासिर, अनिल यादव, सोनम, अमन, राहुल, अमित, कंचन, राजंती व रोजगार सहायक संदीप चौहान सहित ग्राम के युवा शोसल डिस्टेंस मे मौजूद रहे।