jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

बारात पहुंचने से पहले ही दुल्हन हुई फरार! दूल्हा थाने पहुंचकर बोला “दुल्हन भाग गई, मदद करो…

मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। एक खोकसर में बारात आने से ठीक कुछ घंटे पहले दुल्हन फरार हो गई। जिसके बाद दुल्हन के घर बारात को आधे रास्ते में ही रिश्तेदारों के साथ सीधे थाने पहुंच गया। दुल्हन के भागने की शिकायत की। लेकिन मामला दूसरे थाना क्षेत्र का होने से उसे डोलरिया थाने का कहकर चलते कर दिया।

ये है मामला 

- Install Android App -

बता दें सिवनी मालवा तहसील के रमपुरा गांव के राकेश हरियाले की बहन की शादी 14 मई को खोकसर गांव एक परिवार में हुई थी। उसी परिवार लड़की की शादी राकेश हरियाले के साथ 14 जून को होना तय हुआ। दुल्हे राकेश की विधि विधान से शादी की अधिकांश रस्में पूरी हुई। अपने रिश्तेदारों के साथ दुल्हा बन राकेश बारात लेकर सोमवार को खोकसर के लिए रवाना हुआ। बारात पहुंचने से पहले ही सुबह दुल्हन घर से कहीं भाग गई। काफी खोजबीन के बाद लड़की का कुछ पता नहीं चला तो दुल्हन के भाई ने दूल्हे सहित उसके परिजनों को कॉल कर बताया कि दुल्हन घर से कही भाग गई है। यह सुन दूल्हे के होश उड़ गए।

दुल्हा बारात लेकर सीधे सिवनी मालवा थाना पहुंच गया और थाना प्रभारी संजय चौकसे को पूरा वाकया सुनाया। थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया दुल्हन के भागने की शिकायत लेकर दुल्हा थाने आया था, लड़की डोलरिया थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम खोकसर की थी इसलिए उन्हें डोलरिया थाने जाने का कहा गया है। इधर डोलरिया थाना प्रभारी आम्रपाली डाहट ने बताया कि दुल्हन के भागने की कोई शिकायत हमारे थाने में नहीं आई है।