jhankar

बिग न्यूज MP : बैतुल इंदौर नेशनल हाइवे पर चंडी देवी जाते समय दो मोटरसाइकिल आपस मे टकराई एक की मौत मृतक सिवनीमालवा निवासी, 2 गंभीर घायल,

के के यदुवंशी

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा ।
बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर शनिवार दोपहर में दो मोटर साइकिलों के बीच हुई भिड़ंत में एक कि मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना में मृतक युवक सिवनीमालवा नगर के स्टेट बैंक कॉलोनी मैं रहने वाला संदीप जलखरे है। बैतुल इंदौर नेशनल हाइवे पर शनिवार दोपहर को सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल की टक्कर से वह घायल हुए था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।सिवनी मालवा से अपने एक साथी के साथ चंडी देवी दर्शन करने जा रहा था।

वही अन्य घायलों का चिचोली अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्टेट बैंक कॉलोनी में रहने वाले कल्लू सिंह रघुवंशी ने बताया कि संदीप जलकरें का परिवार भरा पूरा परिवार है और संदीप बहुत ही मिलनसार युवक था। घटना की जानकारी लगते ही कॉलोनी में शोक छा गया।